पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायर खराब, लड़खड़ाई ग्रामीण बस सेवा

टायर खराब, लड़खड़ाई ग्रामीण बस सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानग्रामीण परिवहन सेवा के लिए घाटा पुनर्भरण राशि नहीं मिलने से बसों का संचालन बंद होने लगा है। राशि नहीं मिलने पर बसों के टायर नहीं लगाए जा सके हैं। इससे 7 बसें आगार परिसर में खड़ी हैं। इससे कई मार्गों पर बसों के फेरे कम हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीण परिवहन सेवा की दौसा से डेरा मार्ग दौसा से चाकसू वाया गोला का बास मार्ग की दो-दो बसें, दौसा से महवा वाया पापड़दा, दौसा से नादौती दौसा से राजगढ़ मार्ग की एक-एक बसें खड़ी हैं। इससे इन मार्गों पर बसों के फेरे कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री बस की इंतजार में खड़े रहते हैं। इन बसों के टायर खराब हो गए तथा मरम्मत मांग रही हैं। आए दिन रास्ते में खड़ी रहने से कंपनी ने इन बसों को खड़ा कर दिया। कई बसों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे पड़े हैं। इससे सर्दी के मौसम में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

वीजीएफनहीं मिलने से परेशानी

स्टाररुरल बस लिंक के मैनेजर सुरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि करीब चार माह से वीजीएफ का भुगतान नहीं मिला है। इसके चलते परेशानी आई है। वीजीएफ का भुगतान मिलते ही इन बसों को चालू किया जाएगा।

दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक पवन सैनी का कहना है कि जो बसें नहीं चल रही। उनकी नियमानुसार पैनल्टी लगाई जाएगी। वीजीएफ के बिल मुख्यालय को भेज रखे हैं।

दौसा. रोडवेजडिपो में खड़ी ग्रामीण सेवा की बसें। ग्रामीणों को प्राइवेट वाहनों में जाना पड़ रहा है।