- Hindi News
- महवा कस्बे में बोहरा परिवार ने नौवीं बार संभाला सरपंच का पद
महवा कस्बे में बोहरा परिवार ने नौवीं बार संभाला सरपंच का पद
महवाकी राजनीति में लंबे समय से बोहरा परिवार का दबदबा रहा है। पंचायत समिति महवा में इस बार इस परिवार से नौवीं बार सरपंच बना है। नौवें सरपंच के रूप में विजयशंकर बोहरा को चुना, जिन्होंने सोमवार को विधिवत रूप से महवा सरपंच पद का कार्यभार संभाला।
जानकारी के अनुसार महवा ग्राम पंचायत के 1955 में हुए गठन के समय हुए चुनावों में पहली बार लोगों ने विशम्भरदयाल बोहरा को सरपंच चुना। इसके बाद से बीते साठ वर्षों के कार्यकाल में बोहरा परिवार द्वारा किए गए विकास, जनहित के कार्यो, शहर के लोगों के सुख-दुख में भागीदारी के चलते इस परिवार के प्रति लोगों में विश्वास की जड़ें गहरी हो गई। यही कारण है कि शहर के लोगों ने साठ वर्ष के कार्यकाल में नौवीं बार इस परिवार के विजयशंकर बोहरा को सरपंच चुना।
सोमवार को सरपंच विजयशंकर बाेहरा, उपसरपंच दुर्गा प्रजापत वार्डपंचों का सर्वसमाज के लोगों द्वारा माल्यार्पण साफे बंधवाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व में वर्तमान सरपंच विजयशंकर बौहरा के पिता विशंभरदयाल बौहरा तीन बार, माता श्रीमती तारादेवी बौहरा दो बार, भाई कृपाशंकर बौहरा दो बार प|ि प्रेमदेवी बौहरा विगत कार्यकाल में सरपंच रह चुकी हैं। सांथा में सरपंच मानसिंह मीना ने कार्यभार संभाला।
महवा. ग्रामपंचायत में कार्यभार संभालते सरपंच बोहरा वार्डपंच।