पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करें बालिकाएं

शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करें बालिकाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांटीकाराम पालीवाल विद्यालय मे शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे उपखण्ड क्षेत्र की सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों की 338 होनहार बालिकाओं को अतिथियों ने गार्गी पुरस्कार राशि के चैक वितरित किए।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमवती शर्मा ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र मे अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें, उन्होंने कहा कि हालाँकि बालिकाओं ने बीते वर्षों मे शिक्षा, खेल और समाजसेवा मे नया मुकाम हासिल किया है। जिसे निरंतर बनाए रखने की जरूरत है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महवा सरपंच विजय शंकर बोहरा ने कहा कि छात्राएं अपने दायित्वों को समझकर समाज देश को नई दिशा देने का कार्य करे। इस दौरान अतिथियों ने सरकारी निजी विद्यालयों की दसवीं बारहवीं मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली कुल 338 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार राशि के चैक वितरित किए। इससे पूर्व विद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथियों का शाल साफे पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कृपा शंकर मीना, बीईओ रूपसिंह मीना, सिकराय बीईओ मुकेश मीना, भाजपा शहर अध्यक्ष दामोदर शाहू सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...