पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा पर लेखाकार नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

संविदा पर लेखाकार नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

संविदा पर लेखाकार नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

दौसा|लेखाकारपद पर संविदा पर एक कार्मिक लगाने के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले में तहसील राजस्व लेखाकार के पद पर संविदा के आधार पर एक कार्मिक लगाया जाना है। इसके लिए आवेदन 26 सितंबर तक करने होंगे। इसके लिए सेवानिवृत्त तहसील राजस्व लेखाकार, जिला राजस्व लेखाकार, निरीक्षक राजस्व लेखा, कनिष्ठ लेखाकार एवं लेखाकार िजनकी आयु 65 वर्ष से ज्यादा हो आवेदन करें।

बैंकने शि‌विर में 39 करोड़ के ऋण बांटे

महवा|बैंकऑफ बड़ौदा की अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर क्षेत्र की शाखाओं ने गुरुवार को मेघा ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया। बैंक ऑफ बड़ौदा राजस्थान अंचल महाप्रबंधक आर.के. गुप्ता ने 352 ग्राहकों को 39.16 करोड़ का ऋण वितरित किया। उन्होंने ग्राहकों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना भामाशाह योजना की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रमुख बी.के. जैन ने योजनाओं पर प्रकाश डाला।

गुर्जरसमाज के चुनाव स्थगित

दौसा|गुर्जरमहासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. अन्ना पाटिल का निधन होने पर 21 सितंबर को जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा होगी। महासभा के जिलाध्यक्ष देवनारायण मंदिर तथा छात्रावास समिति के चुनाव 21 सितंबर को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए हैं। यह जानकारी प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सिंह ने दी।