पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक स्कूल नहीं आता, विधायक का निजी सहायक बना, महवा में रोष

शिक्षक स्कूल नहीं आता, विधायक का निजी सहायक बना, महवा में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमुख्यालय स्थित पंचायत समिति में प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक हुई। इसमें कमालपुर स्कूल के शिक्षक की अनियमितता को लेकर शिक्षा निदेशक से शिकायत करने का निर्णय लिया गया।

बीडीओ जगराम मीना ने बताया कि कमालपुर के ग्रामीणों ने शिक्षक भजनलाल बैरवा के विद्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत पंचायत समिति प्रधान राजेन्द्र मीणा से की थी। शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नहीं होने से बालकों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि शिक्षक बिना आदेश के विधायक के निजी सहायक के रूप में कार्य कर रहा है। प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से शिक्षक अनुपस्थित रहता है। मामले को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में सदस्यों ने शिक्षक के खिलाफ प्रस्ताव लेते हुए उसकी शिकायत शिक्षा निदेशक बीकानेर को कार्रवाई के लिए लिखने का निर्णय लिया। उधर, शिक्षक भजनलाल बैरवा का कहना है कि उन पर लगाए गए अनियमितता के आरोप निराधार हैं। पिछले माह में उनकी स्कूल में उपस्थिति है। पांच सितंबर से वे एसडीओ के निर्देश पर भामाशाह शिविरों में उपस्थिति दर्ज करवा रहे है।