पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोढाला पुलिस ने फिर दी दबिश

सोढाला पुलिस ने फिर दी दबिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | जयपुरहाई कोर्ट डबल बैंच के आदेश पर सोमवार को जयपुर के सोढाला थाने की पुलिस ने युवती को बरामद किए जाने को लेकर महवा निवासी शाहिद मोहम्मद के घर दूसरी बार दबिश दी, लेकिन दबिश के दौरान युवती शाहिद मोहम्मद घर पर नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी युवती के पिता ने हाईकोर्ट की डबल बेंच के समक्ष उसकी पुत्री के दुबारा बयान कराए जाने की अपील की थी। इस पर हाई कोर्ट बैंच ने सोडाला पुलिस को युवती को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए जाने के आदेश दिए, जिसे लेकर सोढाला इंचार्ज के नेतृत्व में टीम ने लखेरा वाली गली निवासी शाहिद मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद खां के घर पहुंचकर दबिश दी, लेकिन युवती शाहिद मोहम्मद घर पर नहीं मिले। ऐसे में पुलिस को बैरंग लौटना पडा़।

टैंपो-बाइकभिड़ंत में युवक की मौत

दौसा | कुंडलरोड पर मांगाभाटा के समीप सोमवार शाम को टैंपो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया, जिसे गंभीरावस्था में जयपुर रेफर कर दिया। सदर थाने के एएसआई गंगाविशन ने बताया कि मोटर साइकिल सवार रामप्रसाद बैरवा (40) निवासी गोठड़ा ओमप्रकाश बैरवा निवासी बहरावंडा कोलवा से दौसा रहे थे। मांगाभाटा के समीप टैंपो ने मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश को जिला अस्पताल से गंभीरावस्था में जयपुर रेफर कर दिया।