चालक के हाथ-पांव बांध ट्रक में भरे टायर लूटे
महवा | नेशनलहाइवे 11 पर बदमाश एक ट्रक चालक को पाड़ली गांव के पास हाथ-पांव पटक गए तथा ट्रक में भरे टायर लूट ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास एक व्यक्ति को हाथ-पैर बांधकर पटक रखा है। उसके निकट ही एक टाटा ट्रक 609 खड़ा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच की तो संदिग्ध अवस्था पड़ा मिला युवक ट्रक चालक था। जिसे रात्रि को जयपुर से भरतपुर जाते समय मेहंदीपुर बालाजी से अगवा किया और महवा थाना क्षेत्र के पाड़ली गांव के पास पटक गए।
चालक झंडू पुजारी नने पुलिस को बताया कि उसके ट्रक में टायर भरे हुए थे। चालक के अनुसार बीस बड़े और 19 छोटे टायर ट्रक से गायब मिले है। पुलिस की माने तो चालक से की गई पूछताछ में अभी लूट के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले है। पुलिस चालक के बयानों के अनुसार कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से अगवा कर महवा थाना क्षेत्र में डाला गया है।