कांग्रेस की धिक्कार रैली आज
कांग्रेस की धिक्कार रैली आज
दौसा|जिलाकांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को धिक्कार दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रवक्ता रामवतार मावई ने बताया कि सुबह 11 बजे सोमनाथ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी।
कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रर्दंशन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। धरने को प्रदेश महासचिव जी.आर.खटाणा, मुरारी लाल मीणा, सचिव कमल मीणा, पूर्व मुख्य सचेतक हरिसिंह महवा, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, रामकिशोर सैनी, संसदीय सचिव ममता भूपेश, जिला प्रमुख अजीत सिंह संबोधित करेंगे।