पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीले चावल बांटे, सम्मेलन का न्योता

पीले चावल बांटे, सम्मेलन का न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| भाजपासरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित सम्मेलन के लिए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीले चावल बांटे। इस सम्मेलन में दौसा जिले से 20 हजार कार्यकर्ताओं को जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 300 बसें 50 अन्य वाहन लगाए जाएंगे। दौसा विधान सभा क्षेत्र से 100 बसों में 5 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शहर में पीले चावल बांटकर महिलाओं को न्योता दिया। इस दौरान उर्मिला जोशी, शशि जैमिनी, शशि जोशी, कलावती गुप्ता, शमशाद बेगम, उर्मिला मीणा, मंजू सैन, अनीता शर्मा आदि थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विधान सभा वार समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले से 300 बस 500 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता समारोह में बाग लेने जयपुर जाएंगे। बूथ स्तर तक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा, प्रदेश महामंत्री अशोक लाहोटी, विधायक शंकर शर्मा, डॉ. अलका सिंह, ओमप्रकाश हुड़ला, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह आदि मौजूद थे।

सिकंदरा| राज्यसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अलग-अलग गांवों में जनसंपर्क किया। भाजपा के जिला मंत्री देवीसिंह दौसा, भाजपा एससी मोर्चा के मंडल महामंत्री कैलाश बैरवा, मीडिया प्रभारी रामअवतार कसाना, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विपिन घूमणा, जिला संयोजक जितेन्द्र नईवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी सैनी सहित अन्य ने बींदरवाड़ा, ब्राह्मण बैराड़ा सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरसिंह कसाना ने मरियाड़ा, सिकंदरा सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया। पूर्व विधायक नंदलाल ने पांचोली, मानपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कर जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व विधायक महेन्द्र मीणा ने सिकंदरा में जनसंपर्क किया।

महवा|यहांभारतीय जनता पार्टी मंडल महवा के कार्यकर्ता शनिवार को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए रवाना होगें। सम्मेलन प्रभारी धर्मसिंह पावटा न