पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीिड़तों के लिए राशि एकत्र कर मनाया मोदी का जन्म िदन

बाढ़ पीिड़तों के लिए राशि एकत्र कर मनाया मोदी का जन्म िदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लोग खुले दिन से सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने बाढ़ पीडितों के लिए राशि एकत्र की। बाजारों में दुकानों कार्यालयों में जाकर पदाधिकारियों ने लोगों से सहयोग मांगा। भाजपा के शहर अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, जिला प्रवक्ता दीपक जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश घोसी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, अनिल ओसवाल सहित कई पदाधिकारियों ने राशि एकत्र की। जिला प्रवक्ता ने बताया कि इस राशि को बाढ़ पीडितों के लिए भेजा जाएगा।

दुब्बी|प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम बहरावंडा में बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्र की। मंडल महामंत्री बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में रूपनारायण गुप्ता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, भरतलाल सैनी, पवन जोशी, रामराज मीणा, जगदीश महावर, गिर्राज पंडा, विनोद हरिजन शिंभू सैनी आदि मौजूद थे।

महवा|रामबाबूकी बगीची मे भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा बालाहेडी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जम्मू कश्मीर के बाढ से पीडितों की सहायता के लिए राशि एकत्र कर भेजने का निर्णय लिया। सहायता राशि एकत्र कर जिला ईकाई द्वारा प्रदेश कार्यालय में भेजी जाएगी।

जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बुधवार को सभी मंडलों पर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए राशि एकत्र करने के लिए कार्यक्रम हुए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष टीकमसिंह, मीडिया प्रभारी किशन सिंह नरूका, महामंत्री रामचरण गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजानंद शर्मा, ब्रजलाल मीणा, सुरेश शर्मा, राधामोहन हुड़ला, भगवान सोनी, भीम सिंह नंदना, ब्रजमोहन दास शर्मा, अजय शर्मा, नारायणसिंह, भूरासिंह जाट, धर्मसिंह पावटा, भगवानसिंह गुर्जर, भरतसिंह, बाबूलाल महावर आदि मौजूद थे।

जयसिंहपुरा में पौधरोपण

दौसा|मोदीके जन्म दिन पर बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बीडीओ विनय मित्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्रधान रामरतन शर्मा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा चारदीवारी की मांग की। कार्यक्रम में दिनेश जैमन, राजेंद्र सिंह, कालूराम, जयचंद, लादूराम, हजारी लाल, गिरिराज, रामजीलाल आदि म