प्रधान ने बीडीओ को दिया नोटिस
कमालपुरअध्यापक मामले में प्रधान बीडीओ के बीच ठनती नजर रही है, जिसे लेकर बुधवार को प्रधान ने बीडीओ पर प्रशासन स्थापना समिति के निर्णय की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को नोटिस देकर तीन दिन में स्थायी समिति के समक्ष सदन में जवाब देने के निर्देश दिए है।
जानकारी के अनुसार प्रधान राजेन्द्र मीना ने उक्त मामले में प्रशासन स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कमालपुर अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर बोर्ड निदेशक बीडीओ जगराम मीणा पर कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को पत्र भेजे है। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत समिति प्रसार अधिकारी का पद द्वितीय श्रेणी कार्मिक है ऐसे में इस पद पर पंचायतराज, वित्त लेखा विभाग के नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग की है।