संगठित रहकर पार्टी को मजबूत बनाएं
मिलकर पूरा करेंगे पायलट का सपना
राजेशपायलट की जयंती पर बुधवार को चौधरी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष सरफराज खान ने कहा कि पायलट गरीबों के सच्चे हिमायती थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पायलट के मार्ग पर चलकर संगठित रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। राधामोहन, जीतेंद्र शर्मा, विकार अहमद, कालूराम गुर्जर, मुस्ताक खान आदि थे।
चांदराना|पायलटस्मारक भंडाना पर जयंती समारोह हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि पायलट ने हमेशा किसान, गरीब मजदूर के हित में आवाज उठाई है। पायलट सच्चे मायने में किसान नेता थे। कार्यकर्ताओं ने पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिलाध्यक्ष जी.आर. खटाणा, प्रदेश महासचिव मुरारी लाल मीणा, जिला प्रमुख गीता खटाणा, प्रधान दीनदयाल बैरवा, कन्हैयालाल सैनी, देहात अध्यक्ष मोहर लाल मीणा, राधाकिशन शर्मा ने पायलट के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
सिकराय| कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई। सुबह कड़ी की कोठी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवराम मीना, भजनलाल गंड़रावा, कल्याण सहाय पांचोली, जगदीश सैनी, राजेंद्र खेड़ापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
मानपुर| कस्बेके परशुराम चौक पर बुधवार को कांग्रेसियों ने किसान नेता पूर्व मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई। कार्यक्रम में जिप सदस्य सुनिता सैनी, रमेश सोनी, किशन हरितवाल, ईश्वरदयाल पुजारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
मरीजोंको फल बांटे
महवा| यूनिवर्सलटीटी कॉलेज में राजेश पायलट की जयंती पथिक सेना संगठन के तत्वाधान में मनाई गई। प्राचार्य डॉ हंसराम गुर्जर ने पायलट के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं पथिक सेना संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश कसाना ने कहा कि पायलट सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। इस अवसर पर अनुराग शर्मा, आशा गुर्जर, गौरव पाठक सहित अनेक लोग मौजूद थे। अल्पसंख्यक विभाग के सहसंयोजक आसिफ खान के नेतृत्व में पायलट जयंती मनाकर मरीजों को फल वितरण किया गया।
दंगल में सुनी रचना
पायलटजयंती पर कार्यक्रम स्थल पर लोगों की ओर से सुड्डा दंगल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौगांवा, गंगापुर सहित अन्य स्थानों से आई दंगल पार्टियों ने रचनाएं सुनाई। जिसका श्रोताओं ने आनंद लिया।
चांदराना. पायलटस्मारक भंडाना में श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी।
सिकंदरा. किसानदिवस के दौरान संबोधित करते तथा मंच पर मौजूद अतिथि।