पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात साल से फरार इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

सात साल से फरार इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातसाल से फरार ईनामी गो तस्कर पकड़ा गया। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गो तस्कर को हरियाणा में नूंह जिले के उटावड़ गांव से गिरफ्तार किया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गो तस्कर आसीन खान (40) पुत्र माना खान 9 साल से फरार था। उसके बारे में 9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह फिरोजाबाद (आगरा के पास) में है। सूचना पर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह साथ में कांस्टेबल विजय कुमार, पन्ना लाल, बसवीर, धारासिंह, राजेंद्र शर्मा, मोहन सिंह को लेकर मंगलवार रात फिरोजाबाद यूपी के लिए रवाना हुए। टीम फिरोजाबाद पहुंची तो आसीन वहां से निकल लिया। पुलिस को पता चला कि उसके साथ 5 लोग और हैं। आसीन को पुलिस के पीछे लगने की भनक लग गई, सो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागता रहा। पहले आगरा फिर वहां से मथुरा, कोसी, नूंह, पिनावा होते हुए उटावड पहुंचा। पुलिस ने 24 घंटे की भाग दौड़ के बाद बुधवार रात गो तस्कर आसीन खान को उटावड गांव से गिरफ्तार कर लिया और आधी रात बाद दौसा लेकर आई।

एकहजार रुपए का इनाम घोषित

गोतस्करी के मामले में वांटेड आसीन खान के खिलाफ वर्ष 2009 में महवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आसीन खान मूलत: अलवर जिले के सदन का बास ककराली गांव का रहने वाला है।

9 साल पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आसीन खान फरार था। वारंट जारी होने के बाद भी आसीन खान पकड़ा नहीं गया तो पुलिस अधीक्षक ने आसीन खान पर एक हजार रुपए ईनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए अभियान के तहत गो तस्कर आसीन खान को गिरफ्तार किया है।

गोतस्करी मेंे उटावड़ गांव देशभर में कुख्यात

कोतवालदेवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गो तस्करी के मामले में उटावड़ गांव देशभर में कुख्यात और विख्यात है। सबसे ज्यादा गो तस्कर उटावड में हैं।

पुलिस के लिए उटावड़ गांव से किसी आरोपी को गिरफ्तार करना आसान नहीं होता है। पहली बात तो पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव में पहुंच नहीं सकती और पहुंच भी जाए तो निकलना आसान नहीं होता है। वहां के लोग रास्तों को अवरुद्ध कर देते हैं। पुलिस के निकलने वाले रास्तों में वाहन और अन्य अवरोध खड़े कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद बेखौफ कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ पूरी दबंगता से उटावड पहुंचे और गो तस्कर आसीन खान को गिरफ्तार कर दौसा लाए, जो एक बड़ी उपलब्धित है।

छप्परपोशमें आग से हजारों का नुकसान

मानपुर| पंचायतपीलोड़ी के आसतवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर शॉर्टसर्किट से छप्परपोश में आग लग गई।

इससे हजारों का घरेलु सामान चारा जलकर राख हो गया। दोपहर तीन बजे कन्हैयालाल बैरवा के छप्परपोश में आग लग गई। इससे चारपाई, अनाज, बिस्तर सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि छप्पर के पास ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। छप्पर के ऊपर से गुजर रही केबल में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पटवारी अनिता मीना ने नुकसान का जायजा लिया।

आरोपी आसीन खान।

खबरें और भी हैं...