पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवर्णों का आरक्षण का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे

सवर्णों का आरक्षण का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| यहांगुरुवार को महवा पहुंचे सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी का महवा सरपंच विजयशंकर बौहरा ने नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार विधायक तिवाड़ी भरतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय महवा मिडवे में रूके। जहां सरपंच बौहरा के नेतृत्व में ब्रा ह्मण समाज के लोगों ने माला साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में वे सदन में सवर्णो को आरक्षण लागू करने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट रहने की बात कही। साथ ही युवाओं से बेहतर शिक्षा और संस्कारों की ओर अग्रसर होकर समाज को नई दिशा देने की बात कही। इस अवसर पर पंडित बुद्धाराम शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, राधामोहन हुड़ला, मुकेश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

महवा. समाजके लोगो के साथ सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी।

खबरें और भी हैं...