दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
दौसा | एकनिजी कॉलेज में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर उपाध्याय के चित्र पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष अनिल ओसवाल, राजेश, मुरारी लाल आभानेरी, कैलाश नांगल गोविंद, नावेद खान, सतीश माठा, मुरारी धौंकरिया, हनुमान गुप्ता, लक्ष्मीकांत सिंगवाड़ा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा ने उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश टाला। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय सच्चे देश भक्त थे। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। युवाओं को उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महवा|यहांगुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं नेदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि रामबाबू की बगीची में मनाई। जहां कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष फूलमाला चढ़ाकर पुष्पाजंलि देकर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। सह-जिला मीडिया प्रभारी किशन सिंह नरूका ने पं. दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। पं. उपाध्याय ने अपना जीवन मातृभूमि को समर्पित कर दिया था। वे सच्चे मायने में भाजपा के आदर्श पुरुष थे। कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। राधामोहन हुड़ला, श्यामसुंदर सारवान, गजानन्द शर्मा, बृजलाल मीना, संतोष अग्रवाल, मोहन गुर्जर, बुद्धालाल शर्मा आदि मौजूद थे।
महवा. पुण्यतिथिपर पुष्प अर्पित करते भाजपाई कार्यकर्ता।
दौसा. दीनदयालउपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता।