कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित
सांजू| गांवलुणसरा में भंवरलाल सेन के आवास पर कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष हनान अली कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि कांग्रेस सेवादल में अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जायल अति. मुख्य संगठक भंवरलाल सेन ने भी बैठक के दौरान विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कमला सेन, हणुताराम मेघवाल, टीकुराम टेलर, डालाराम मेघवाल, खींवसिंह सहित कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।