पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि जुटाने का लिया निर्णय

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि जुटाने का लिया निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलमदद विकास सेवा समिति की बैठक शनिवार रात जूसरी रोड स्थित एक भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष हाफिज अबरार अहमद रान्दड ने की। रान्दड ने कहा कि कश्मीर में बाढ ने तबाही मचा दी है जिसकी वजह से वहां के लोग बेघर हो गए है। बैठक में कश्मीर के लोगों की मदद का निर्णय लिया गया।

इसके लिए मकराना से सहायता राशि एकत्रित कर बाढ़ पीडितों के लिए कश्मीर भिजवाई जाएगी। समिति के सचिव मोहम्मद रमजान, कोषाध्यक्ष कारी मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नदीम चौहान ने विचार रखें। इस मौके पर समिति के सह सचिव अनवर अहमद गैसावत, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, शरीन अहमद, खलील अहमद, हाफिज नदीम अहमद, मोहम्मद जावेद, नूर आलम फिरोज आलम सहित सदस्य मौजूद थे।