बीएलओ ने दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की
मकराना |मकराना मेंनगर परिषद के चुनावों को लेकर प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बीएलओ ने मतदाता सूचियों में नाम जुडवाने, आक्षेप एवं शुद्धीकरण को लेकर दावे एवं आपत्तियां लेने का कार्य शुरू कर दिया। रविवार को बीएलओ सुबह 9 से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहे। दावे एवं आपत्तियों को लेकर शहर के मतदाता दिन भर बीएलओ से संपर्क करते रहे।