- Hindi News
- भारत विकास परिषद ने किया स्वच्छता अभियान का आगाज
भारत विकास परिषद ने किया स्वच्छता अभियान का आगाज
स्वच्छ राजस्थान अभियान के तहत की सफाई
स्वच्छराजस्थान अभियान के तहत शहर में जारी स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बाईपास रोड की सफाई का कार्य किया गया। इस मौके पर तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा, सभापति शौकत अली गौड़, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी एवं सफाई प्रभारी अशफाक अहमद गैसावत ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई कार्य को अंजाम दिया। इस मौके पर इन्होंने श्रमदान करते हुए कचरा पात्र के बाहर पड़े कचरे को एकत्रित करके कचरा पात्र में डाला। सड़कों पर पड़े कचरे को झाडू के माध्यम से साफ किया। शहर के बाईपास फाटक, बाईपास तिराहा, बस स्टैंड, पुलिस थाना के सामने एवं होटल प्रिसिडेंट तक के मुख्य मार्ग से सड़क किनारे पड़ी मिट्टी को भी एकत्रित कर उठाया गया। सभापति गौड़ ने सफाई कर्मियों को कहा कि सफाई के कार्य में लापरवाही नहीं बरते और इसे सेवा का काम समझकर करें। उन्होंने कहा कि कचरों पात्रों में ही कचरा डाले ताकि शहर साथ सुथरा बना रहे। सभी का कर्तव्य है कि सफाई कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं। तहसीलदार मीणा ने कहा कि जनता भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान अभियान में सहयोग करें और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करें।
मकराना. सफाईकरते सभापति गौड़, तहसीलदार मीणा आयुक्त डूडी।
परबतसर. भारतविकास परिषद एवं एनटेक ग्रुप जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत विधायक मानसिंह किनसरिया एवं एसडीएम राजेंद्रसिंह चांदावत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भारत विकास परिषद एवं एनटेक कंपनी ने जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। एसडीएम राजेंद्रसिंह चांदावत ने कहा कि डोर टू डोर इस अभियान की शुरूआत की जाए तो स्वच्छता रखी जा सकेगी। परिषद के अध्यक्ष रविंद्रकुमार कौशिक ने कहा कि परबतसर में मुख्य स्थानों पर करीब 40 कचरा पात्र रखवाए गए है। एनटेक ग्रुप के अध्यक्ष धीरज कौशिक ने कहा कि हम भाविप के साथ मिलकर परबतसर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। साथ ही भविष्य में भी स्वच्छता के लिए भरसक प्रयास होंगे। गांधी सर्किल को एनटेक ग्रुप द्वारा गोद लिया गया है। आगामी दिनों में इसका सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद गांधी सर्किल से विधायक मान