- Hindi News
- सामूहिक विवाह सम्मेलन में महिलाएं भी निभाएं भागीदारी
सामूहिक विवाह सम्मेलन में महिलाएं भी निभाएं भागीदारी
माली(सैनी) समाज छह गांव (परबतसर, बिदियाद, मकराना, बोरावड़, बडू, कालवा) सामूहिक विवाह समिति की महिला अध्यक्ष मंजूदेवी सैनी ने शनिवार को बिदियाद का दौरा कर समाज की महिलाओं से जनसंपर्क किया। इससे पूर्व सैनी का महिलाओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंजू सैनी ने कहा कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष फूलरिया दूज पर बोरावड़ में 20 फरवरी को यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें समाज की सभी महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभाएं। सैनी
ने कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की।इस अवसर पर इंद्रादेवी, संतोषदेवी, कांतादेवी, राधादेवी सांखला, रामेश्वरी देवी उबाणा, शांतिदेवी तंवर, कंचनदेवी सांखला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
परबतसर. महिलाअध्यक्ष सैनी का स्वागत करतीं महिलाएं।