पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकराना में 44.46 लाख के 18 विकास कार्य मंजूर

मकराना में 44.46 लाख के 18 विकास कार्य मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरानापंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में लिए गए प्रस्तावों के अनुरूप मकराना ग्रामीण क्षेत्र में 44.46 लाख रुपए के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति पंचायत समिति कार्यालय से जारी हुई है।

प्रधान मोहिनी भींचर ने बताया कि इस राशि से कुल 18 काम वर्ष 2014-15 में कराए जाएंगे। इनमें बोरावड़ में भैंरूराम आंवला के घर से दयालराम आंवला और आंवलों की ढाणी में सीसी रोड निर्माण पर 1.58 लाख रुपए, सार्वजनिक कुआं से जवानाराम आंवला के घर तक सीसी रोड पर 3.46 लाख, जवानाराम के घर से लक्ष्मणराम, सोहनराम आंवला के घर तक सीसी रोड हेतु 1.89 लाख, मोहनराम फौजी के घर से प्रकाश आंवला के घर तक 1.15 लाख, बिरदाराम मुण्डेल के घर से हनुमान राम आंवला के घर तक 0.41 लाख, जवानाराम के घर से प्राथमिक विद्यालय आंवलों की ढाणी तक सीसी रोड हेतु 2.04 लाख, प्रतापजी की ढाणी में हीराराम फौजी के घर से सार्वजनिक कुआं तक सीसी रोड हेतु 2.04 लाख, माताजी के मंदिर से उगमाराम आंवला के घर तक सीसी रोड के लिए 3.06 लाख, लुहारिया बेरा की ढाणी में गोपीराम पादड़ा के घर से उगमाराम इनाणिया के बाड़े तक सीसी रोड हेतु 1.38 लाख रुपए, जुणावां की ढाणी में सार्वजनिक नलकूप सिंगल फेज पांच एचपी पंपसेट मय विद्युत कनेक्शन हेतु 3 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। इसी प्रकार बूड़सू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाउंड्री गेट से शाला भवन तक सीसी रोड निर्माण हेतु 2.80 लाख रुपए, पाबूजी का चौक बूड़सू में खुर्रा निर्माण हेतु 2.15 लाख, जूसरिया ग्राम पंचायत में मिंडकिया के सार्वजनिक चौक में सीसी सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रुपए, खारडिय़ा ग्रामपंचायत के झलामलिया में पूसाराम गर्वा के घर से मोतीराम शर्मा के घर तक सीसी रोड हेतु 5 लाख रुपए, जाखली ग्राम पंचायत के डोडवाड़ी में गौशाला के पास सार्वजनिक नलकूप निर्माण मय पंपसेट एसेसरीज एवं विद्युत कनेक्शन हेतु 3.50 लाख रुपए, सबलपुर ग्राम पंचायत के मामडोली गांव में डाब नाडी की आथूणी नाडी में सार्वजनिक नलकूप निर्माण, सिंगल फेज मय पांच एचपी पंपसेट, एसेसरीज विद्युत कनेक्शन हेतु 3 लाख रुपए, मामडोली के खुण्डिया नाडी में सार्वजनिक नलकूप निर्माण, सिंगल फेज पांच एचपी पंपसेट मय एसेसरीज विद्युत कनेक्शन हेतु 3 लाख रुपए तथा चाण्डी ग्राम पंचायत के चिण्डालिया गांव में माताजी का ओरण हरजीराम