- Hindi News
- मानसिक अवसाद में ट्रेन से कटा विकलांग युवक
मानसिक अवसाद में ट्रेन से कटा विकलांग युवक
मकराना. मकरानाएवं बोरावड़ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक विकलांग युवक बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उचेरिया निवासी मृतक श्रवण सिंह (20) पुत्र दयाल सिंह राजपूत बोरावड़ रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता था। शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे दुकान पर जाने के लिए रेल पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान बोरावड़ की तरफ से रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में गया। ट्रेन के चालक ने गाड़ी को थोड़ा आगे रोक दिया। गार्ड ने रेलवे पुलिस को इत्तला कर मौके पर बुलाया तथा शव उनके सुपुर्द कर गाड़ी को रवाना किया। मामला रेलवे के क्षेत्राधिकार से बाहर का होने के कारण चौकी प्रभारी लादूराम विश्नोई ने मकराना थाने को इत्तला भिजवाई। सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक विकलांग होने के साथ अविवाहित था। इसी अवसाद के चलते उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। मृतक के रिश्तेदार भंवरसिंह बिदावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।