पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: गौड़

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: गौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. जनताने जिस उम्मीद के साथ उन्हें नगर परिषद में भेजा है और नवनिर्वाचित पार्षदों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सभापति बनाया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। यह विचार शुक्रवार देर शाम चमनपुरा मोहल्ले के बाशिंदों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करना और जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा जनता ने कांग्रेस में विश्वास किया है। इसीलिए मकराना में कांग्रेस का बोर्ड बनाया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मकराना क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य स्वीकृत किए थे जिनमें से केवल अभी आधे कार्य ही हो पाए हैं। उन्होंने सभापति गौड़ से आग्रह किया कि वे पहले कांग्रेस सरकार के बकाया रहे विकास कार्यों को पूरा कराएं। पार्षद सूरजनारायण रांदड़, इफ्तेखारुद्दीन, मोहम्मद आरिफ भाटी, अब्दुल कयूम रंगरेज, मोहम्मद अयूब गैसावत, पूर्व पार्षद एवं पार्षद पुत्र फिरोज आलम, पार्षद पति फारूक अहमद गौड़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भंवराराम डूडी आदि ने भी विचार रखे। संचालन कांग्रेसी नेता अनवर अली गहलोत ने किया।