पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| रेलवेस्टेशन के पास स्थित शेरे पंजाब होटल चौक में लगे विद्युत के ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने डिस्कॉम मकराना के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अवगत करवाया गया कि शेरे पंजाब होटल चौक में लगे ट्रांसफार्मर पर विद्युत का अधिक भार है। ऐसे में आए दिन ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ते रहते है। कई बार तो कम लोड की वजह से मोहल्ले में बिजली के उपकरण भी जल जाते है। लोगों ने उक्त समस्या से निजात दिलवाने के लिए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस मौके पर हसामुद्दीन खत्री, अब्दुल कयूम भाटी, करामत अली, फारूक अली, मोहम्मद युनूस, लियाकत अली, कलामुद्दीन, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इकबाल राठौड़ आदि मौजूद थे।