- Hindi News
- विवाहिता पर दूसरा विवाह रचाने का मामला दर्ज
विवाहिता पर दूसरा विवाह रचाने का मामला दर्ज
विवाहिता पर दूसरा विवाह रचाने का मामला दर्ज
मकराना|एक विवाहिता द्वारा दूसरा विवाह रचा लेने का मामला मकराना थाने में बुधवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आसूराम पुत्र भागूराम जाट निवासी बडी सफेड़ ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका विवाह 1994 में मंजू निवासी डोडवाडी हाल बेसरोली के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके तीन लड़कियां हो गई। मंजू ने पिता के कहने पर आसूराम के खिलाफ मकराना थाने में 2005 में मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद दोनों में राजीनामा हो गया था। उसके बाद पीहर पक्ष के लोग उसे डोडवाडी ले गए। इसके बाद चेनाराम पुत्र राजूराम, कमली प|ी चेनाराम, गंगादेवी प|ी राजूराम, कुम्भाराम पुत्र राजूराम निवासी डोडवाडी, कानाराम निवासी गिगालियां एवं बंशी सिवर निवासी सिवरासी ने बेसरोली निवासी गोपीराम दिवाद के साथ उसका दूसरा विवाह करवा दिया। गोपीराम उसकी तीनों लड़कियों को भी बेसरोली ले गया जिनको उसने बंधक बनाकर रखा है। मंजू उसके जेवरात भी ले गई है।