पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जातिवाद का कोई वजूद नहीं, बढ़ें शिक्षा की ओर : मेघवाल

जातिवाद का कोई वजूद नहीं, बढ़ें शिक्षा की ओर : मेघवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाअध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि वोट के अधिकार ने देश में बड़ा बदलाव किया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा की देन है कि आज हम इस अधिकार का उपयोग कर अच्छा और कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्ति चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व राष्ट्र में जातिवाद हावी था आज वो जर्रे बराबर भी नहीं है। अब हर समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। शिक्षा से परिवार, समाज देश की तरक्की संभव है।

मेघवाल सभा भवन में रविवार को हुए महासम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि आज अपने आपको दलित कहना न्यायोचित नहीं है। जब हम बाबा रामदेव का अनुसरण करते है तो हमारे मुस्लिम भाई रामसापीर को भी मानते हैं। आज समय बदल चुका है। किसी भी समाज का विकास उसकी शैक्षणिक धुरी पर टिका है।

सभागारका लोकार्पण

इसमौके पर 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सभागार का विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सानिवि मंत्री यूनुस खान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने समाज विकास के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

गांव और गरीब को समानता का दर्जा देकर मिटाएं छुआछूत : खान

समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक एवं सार्वजनिक निर्माण परिवहन विभाग मंत्री यूनुस खान ने कहा कि वास्तव में ही हमें छुआछुत मिटानी है तो इसकी शुरूआत स्वयं से करनी होगी। खान ने कहा कि हमारा व्यवहार छुआछुत मिटा सकता है। गांव का गरीब, गांव का पिछड़ा हुआ जो सुविधाओं से वंचित है उसे सामाजिक धुरी में लाकर समानता का दर्जा देना भी एक तरह से छुआछुत मिटाना है। (शेषपेज 17 पर)

किया सम्मान: कार्यक्रममें समाज के भवन छात्रावास निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। मकराना से हुकमाराम, सीआर मीणा, ओपी बुनकर, बीएल भाटी, लालाराम, खींवाराम, गीगाराम, प्रभुराम, नानूराम, शिवकरण, हरिराम, रघुनाथ प्रसाद, गिरधारीलाल, देवाराम, रूपा राम, हीरा-राम, मोहनलाल, डालूराम, पूर्णाराम, रामदेवा-राम आदि का माला साफा पहनाकर सम्मान किया। बुद्धाराम गरवा, समाज के अध्यक्ष प्रभुराम कड़ेला, परबतसर के महंत सत्यप्रकाश, आचार्य सदगुरू गरीब साहेब, मूंडवा प्रधान सम्मूदेवी समेत लोग मौजूद रहे।

डीडवाना. मेघवाल समाज के महासम्मेलन एवं सभागार लोकार्पण समारोह में भवन का लोकार्पण करते अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोग।