‘निशक्तों को उपेक्षित समझें, मदद करें’
ये उपकरण बांटे
डेगाना. गच्छीपुरामें रविवार को विकलांग सेवा समिति की ओर से अली यावरजन जन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मुंबई के आर्थिक सहयोग से जिला स्तरीय विकलांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मकराना विधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि समाजसेवा के प्रति लगाव समाजसेवा के कार्यों से हमेशा आगे बढ़ने की सीख मिलती है। समारोह के अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने कहा कि निशक्तजनों को लेकर राज्य सरकार केंद्र सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जिला स्तरीय शिविरों के आयोजनों से निशक्तजनों का कल्याण होगा। उत्ता ने कहा कि निशक्तों को उपेक्षित समझकर उन्हें हरसंभव सहयोग करना चाहिए। उनके हौसले को बढ़ाना चाहिए। समारोह में भाजपा निशक्तजन प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी डॉ. आरएस चौहान, भाजपा निशक्तजन प्रकोष्ठ जिला संयोजक रमेशचंद सारड़ा, महेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, बाबूसिंह, चैनसिंह विश्नोई, तेजसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। शिविर में सैकड़ों की संख्या में निशक्तजन महिलाओं, पुरुषों की भीड़ रही। शिविर में मकराना, परबतसर, डेगाना, डीडवाना सहित जिलेभर से निशक्तजन ग्रामीण मौजूद थे।
डेगाना. विकलांगसेवा समिति के शिविर में उपकरण वितरण करते विधायक श्रीराम भींचर।