टोल बंद, कमरा दे रहा हादसे को न्यौता
बोरावड़. मकरानाटोल नाके पर वसूली बंद हुए पांच से ज्यादा साल हो गए मगर इस नाके पर अभी भी सड़क पर बनाए गए कमरे हटाए नहीं गए हैं। इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्पीड ब्रेकर नई सड़क बनने पर हटा दिए गए मगर यह कमरे हादसे को दावत देते रहते हैं। बंद कमरे रात के समय नजर नहीं आते हैं। इससे तेज गति के वाहनों की दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।