पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाटी रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने

भाटी रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लब मकराना की एक बैठक शनिवार रात्रि में होटल गणगौर पैलेस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रोटेरियन क्यू कुरैशी ने की। इस अवसर पर भामाशाह एवं रोटेरियन रफीक अहमद भाटी को सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी रोटेरियन्स ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान क्लब के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि 3 जनवरी को क्लब के तत्वावधान में मंगलाना रोड पर हाजरा पार्क में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। मकराना के सरकारी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की सुविधा को लेकर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि रोटरी क्लब सरकार के सहयोग से अस्पताल में यह सुविधा शुरू करवाने के लिए विशेष प्रयास करेगा। इसी तरह शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रोटेरियन डॉ. अजय शर्मा ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय डॉक्टरों के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने चावण्डिया के शारदा बालिका आवासीय छात्रावास में सर्दी के मद्देनजर बालिकाओं को नि:शुल्क कंबल स्वेटर देने की घोषणा भी की। इसके अलावा सभी रोटेरियन्स आपसी सहयोग से जरूरतमंदों को मदद करने के लिए एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। बैठक में क्लब के संरक्षक सुरजनारायण रान्दड़ का पार्षद बनने पर अभिनंदन किया गया। जबकि अजीज गहलोत को वर्ष 2015-16 के लिए क्लब का सचिव चुना गया। इस अवसर पर महेंद्र रान्दड़, विक्रमसिंह जूसरी, बाबूलाल विश्नोई, अब्दुल कयूम भाटी, नीतेश जैन, अब्दुल गफार बेहलीम, रामप्रसाद सहित क्लब के अन्य सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे।