पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजोली में गौरव पथ सड़क का शिलान्यास, ग्रामीण खुश

बाजोली में गौरव पथ सड़क का शिलान्यास, ग्रामीण खुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजोलीगांव में गौरव पथ योजना के तहत बनने वाली सड़क का शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में मकराना विधायक श्रीराम भींचर सरपंच कंचन देवी वैष्णव ने विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि विधायक भींचर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सड़कों का निर्माण कराया जाए। भाजपा राज में ग्रामीण सड़कों का ऐतिहासिक कायाकल्प होगा।

इस दौरान विधायक ने नेतड़ा की ढाणी बलूंदा की ढाणी में सिंगल फेज ट्यूबवैल खुदवाने की घोषणा भी की।

समारोह में उपसरपंच रामकरण धायल, उगमराज जांगिड़, लक्ष्मणराम गोदारा, अर्जुन रायका, अर्जुन बाना, भीयाराम मेघपाल, गन्नी खां कलाल, मिश्रीलाल कुमावत, माधूराम गोदारा, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हरसौर. गौरवपथ के तहत सड़क का शिलान्यास करते विधायक भींचर एवं सरपंच कंचन वैष्णव।