‘40 वार्ड-40 काम योजना का आगाज करेंगे’
पूर्वविधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि मकराना की जनता ने इस बार काम करने वाले लोगों को नगर परिषद में चुनकर भेजा है। हमारी परंपरा रही है कि आज तक सभी पालिकाध्यक्षों ने बिना भेदभाव के शहर का विकास करवाया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवनिर्वाचित सभापति शौकत अली गौड़ भी भेदभाव जात-पांत की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के काम कराएंगे।
वे रविवार को एक मैरिज गार्डन में नवनिर्वाचित सभापति शौकत अली गौड़ के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। यह समारोह अकलियत जमात के सदर एडवोकेट शेख अकबर अली की ओर से आयोजित किया गया। पूर्व विधायक गैसावत ने कहा कि चुनाव के बाद सभी जनप्रतिनिधियों को पार्टीबाजी को भुलाकर विकास कार्य करने चाहिए।
सभापति शौकत अली गौड़ ने कहा कि विकास में भेदभाव नहीं बरता जाएगा। शहर में 40 वार्ड और 40 काम योजना का आगाज किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर काम कराए जाएंगे। पार्षद नाजमीन ने कहा कि मकराना के लोगों ने 40 मोतियों को नगर परिषद में भेजा है। ये सभी एक माला के रूप में बने रहें। विकास कार्यों में भेदभाव नहीं बरता जाए। पार्षद दीपक बंसल ने कहा कि हमारे सभापति बहुमत से चुने गए हैं और हम विकास करेंगे। सबसे पहले मूलभूत सुविधाओं का समाधान करेंगे। सब साथ मिलकर काम करेंगे। आयोजक एडवोकेट अकबर अली ने कहा कि मकराना उद्योग के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। जनप्रतिनिधि मकराना की बंद पड़ी खानों को चालू करवाने के लिए प्रयास करें ताकि यहां की जनता को रोजी-रोटी के लिए भटकना पड़े। इस अवसर पर पार्षद सूरजनारायण रांदड़, मोहम्मद इब्राहिम गैसावत, ब्लॉक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष एडवोकेट भंवराराम डूडी, सत्यनारायण लढ़ा, पंडित कैलाश शर्मा, रामकरण बावरी ने भी विचार रखे।
समारोह में पार्षद इफ्तेखारुद्दीन, मोहम्मद इरशाद, चेलाराम, अत्ता मोहम्मद, एडवोकेट नूर हसन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अयूब गैसावत, मोहम्मद उमर सिसोदिया, अब्दुल मजीद चौधरी, अब्दुल कय्यूम रंगरेज, मुख्तार आलम, फिरोज आलम, फारूक अहमद, अंजुमन के सचिव न्याज मोहम्मद गहलोत, कांग्रेसी नेता सखावत अली गैसावत, उद्योगपति मुख्त्यार गौड़, मजहर हुसैन, कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी, अंजुमन के पूर्व सदर हाजी नवाब अली रांदड़, नायक सदर इकरामुद्दीन, कोषाध्यक्ष सगीर अहमद बेहलीम, सहसचिव शब