पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में पिलाई डीवर्मिंग दवा, स्वच्छता का लिया संकल्प

स्कूलों में पिलाई डीवर्मिंग दवा, स्वच्छता का लिया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. मेदासरबास स्थित राप्रावि में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया। बीसीएमओ डॉ अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल दवा गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ शर्मा ने कृमि दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के पेट में कई बार कीड़े पड़ने से विटामिन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके निवारण के लिए बच्चों को यह दवा दी जाती है।

मकराना|राजकीयविद्यालयोंमें मंगलवार को 19 वर्ष तक के विद्यार्थियों को डीवर्मिंग की दवा पिलाई गई। अनुपस्थित विद्यार्थियों को 13 फरवरी को दवा पिलाई जाएगी। बीईईओ बिरमा राम चौधरी ने बताया कि मानसिक विकास के लिए बच्चों को एलबेंडाजोल नामक दवा दी गई।

हरसौर.डीवर्मिंग-डे परबच्चों को कीटाणुनाशक गोलियां खिलाते शिक्षक।

डीडवाना. डीवर्मिंग-डेपर सरकारी स्कूल में बच्चों को दवा पिलाते हुए