पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते खोलने में अवैध वसूली

खाते खोलने में अवैध वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| प्रधानमंत्रीजन-धन योजना के अंतर्गत खोले जा रहे बैंक खातों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र एजेंटों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। मकराना के लगभग आधा दर्जन पार्षदों ने उपखंड अधिकारी को इस बारे में ज्ञापन देकर अवैध वसूली रुकवाने तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राहक सेवा केंद्र एजेंट प्रत्येक खाते के लिए 100 रुपए वसूल रहे हैं। जबकि नियमानुसार खाता निशुल्क खोला जाना चाहिए। इससे उसको खासी कमाई हो रही है। जबकि आमजन अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। खाता खोलने के एवज में की जा रही वसूली से जनता सरकार की इस योजना से दूरी बनाती जा रही है। ज्ञापन देने वाले पार्षदों ने खाताधारकों से पूछताछ के बाद संबंधित कियोस्क ई-मित्र संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद इफ्तेखारुद्दीन, नाजमीन, अता मोहम्मद, चैलाराम, इरशाद अली गैसावत मोहम्मद आरिफ आदि के नाम शामिल हैं।