देव सेना ने मनाई पायलट की जयंती
बोरावड़| देवसेना के तत्वाधान में सबलपुर गांव में देवनारायण मंदिर में किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती पुष्प अर्पित कर समारोहपूर्वक मनाई गई। मकराना तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर ने पायलट के जीवन आदर्शों को चरितार्थ करने पर बल दिया। इस अवसर पर भूराराम गुर्जर, राजूराम गुर्जर, सोहन गुर्जर, मुकेश गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, धन्नाराम गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, बन्नाराम गुर्जर सहित देव सेना के अनेक कार्यकर्ता समाज के लोग उपस्थित थे।