पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| एकनाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला बुधवार को इस्तगासे के जरिये दर्ज कराया गया है। पिरासिया की ढाणी निवासी पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में कहा कि वह कुम्हारी खनन क्षेत्र की एक खान पर काम करता है। 18 अक्टूबर 2014 को वह मजदूरी कर घर लौटा और खाना खाकर सो गया। पीछे से आरोपित किशनाराम पुत्र अन्नाराम जाट आया और प्रार्थी की माता के साथ सो रही उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित ने प्रार्थी की माता से मारपीट कर चोटें पहुंचाई। इस घटना के बाद अन्य आरोपित प्रेमाराम पुत्र अन्नाराम जाट, राजेश पुत्र जयराम एवं अन्नाराम पुत्र शिवकरण एकराय होकर प्रार्थी के घर पर आए मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।