बाधा डालने वालों को पाबंद करने की मांग
मकराना| माताभर रेंज खनन क्षेत्र में खान संख्या 3/1 के लाइसेंसधारी जावेद पुत्र मंजूर अहमद रांदड़ ने मंगलवार को एसडीएम सुरेश चौधरी को ज्ञापन देकर खनन में अनावश्यक रूप से व्यवधान डाल रहे लोगों को पाबंद करने की मांग की। रांदड़ ने पत्र में कहा कि खान में उसका 1-6 फीसदी हिस्सा है। आरोपी अब्दुल हफीज, सगीर अहमद, मोहम्मद सलीम, मकसूद अहमद, असगर, मोहम्मद रफीक अब्दुल जब्बार आदि खान पर मजदूरों ठेकेदार को धमकाकर भगा देते हैं। आरोपियों को रोकने पर वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इससे शांति भंग का अंदेशा बना रहता है। खान मालिक ने एसडीएम से आरोपियों को पाबंद करने की मांग की है।