‘सबको मिलकर मकराना की शक्ल बदलनी है’
नगरपरिषद के नए बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को परिषद परिसर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सभापति शौकत अली गौड़ ने की।
बैठक में विधायक श्रीराम भींचर, उपसभापति अब्दुल समद सिसोदिया, आयुक्त प्रकाश डूडी सहित सभी चालीस वार्डों के पार्षदों ने मौजूदगी दर्शाई। बैठक के शुभारंभ पर आयुक्त डूडी ने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। विधायक, सभापति, उपसभापति पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर एवं महिला पार्षदों का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम आयुक्त डूडी ने बोर्ड के सभी सदस्यों कर्मचारियों का परिचय कराया। आयुक्त डूडी ने पार्षदों को विकास में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने शहर में प्लास्टिक थैलियों प्लास्टिक चाय कप के इस्तेमाल पर पूर्णतया अंकुश लगाने का हवाला देते हुए कहा कि इनका भंडारण विक्रय करने वाले के खिलाफ एक लाख रुपए जुर्माना पांच साल तक की कैद का प्रावधान है। उप सभापति सिसोदिया ने कहा कि अब सब को जागरूक रहकर शहर का विकास करना है। सभापति शौकत अली ने विधायक श्रीराम भींचर को आश्वस्त किया कि वे शहर के विकास के लिए उनके सहयोग से काम करेंगे। जहां भी विकास के मामले में जरूरत पड़ेगी वे हाजिर रहेंगे। विधायक भींचर ने कहा कि चुने जाने के बाद जनप्रतिनिधि के लिए सभी लोग समान हैं। नई सरकार, नए बोर्ड नए पार्षदों से जनता को काफी उम्मीदें है। भाजपा सरकार शिक्षा, चिकित्सा, खनन विकास सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर है। उन्होंने बंद खानों को चालू करवाने, बापी खानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, पेयजल आपूर्ति दो से तीन दिन के अंतराल में सुनिश्चित करने की बात कही।
शेषपेज | 15 पर
मकराना. नगरपरिषद की बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भींचर।