आर्टिजन कार्ड के लिए उमड़ी भीड़
छात्रसंघवैलफेयर सोसायटी मकराना के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय गौड़ाबास चौक में आर्टिजन कार्ड बनाने के लिए आवेदन एकत्रित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बुनकर, शिल्पकार, हस्तकार एवं हस्तशिल्पियों के पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन तैयार करवाए गए।
आर्टिजन कार्ड बनवाने के लिए शिविर में कुल 338 दस्तकारों ने अपने फार्म प्रस्तुत किए। शिविर में शुरू से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर होते होते तो बड़ी संख्या में आवेदक जमा हो गए।
सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन राठौड़ ने बताया कि सभी फार्म व्यापक जांच के साथ ऑल इंडिया आर्टिजन एवं बुनकर संघ के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय नई दिल्ली को भिजवाए जाएंगे। जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा आर्टिजन कार्ड बनाकर डाक द्वारा संबंधित दस्तकार के पास भिजवा दिए जाएंगे। कार्ड बन जाने से दस्तकारों को बीमा योजना, ऋण योजना, बच्चों के छात्रवृत्ति संबंधी लाभ मिलेंगे। वहीं सरकारी हस्तशिल्प प्रदर्शनियों में मुफ्त स्टॉल लगाने का मौका मिलेगा। शिविर में सोसायटी सदस्य आमीन अहमद सिसोदिया, अल्ताफ, मोहसिम, इकबाल, मोहम्मद आरिफ, संजू, नफीस सिसोदिया, फरीन खत्री आदि ने दस्तकारों के आवेदन तैयार करने में सहयोग किया।
मकराना दस्तकारोंके आवेदन तैयार करवाते हुए छात्र संघ सदस्य।