पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सभा आयोजित

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. हमही भ्रष्टाचार की जड़ हैं। सरकारी कार्यालयों में थोड़े से काम के लिए हम चक्कर काटने से बचते है और किसी कर्मचारी या अधिकारी को रिश्वत देकर अपना काम करवा लेते हैं। यह बात शुक्रवार को पानी की टंकी के पास आम सभा में सिराज सिद्दीकी ने कही। परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिद्दीकी ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले भी उठाए। उन्होंने कहा कि जनता को शॉर्ट कट के बजाय ईमानदारी का लॉन्ग कट अपनाना होगा। हम खुद अगर सुधार की पहल करेंगे तो भ्रष्टाचार खुदबखुद काबू में जाएगा। इस अवसर पर नवीन पंवार, अमजद भाटी, मूलचंद, शाहिद भाटी, नदीम सिसोदिया आदि युवाओं ने भी विचार रखे।