सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
मकराना| मकरानासे मंगलाना जाने वाले सड़क मार्ग पर रविवार शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक के पीछे बैठे एक किशोर की मौत हो गई। उसके शव को राजकीय चिकित्सालय मकराना में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार दिलढाणी गांव निवासी त्रिलोक (12) पुत्र नन्दाराम कुमावत गांव के ही संजय मेघवाल के पीछे बाइक पर बैठकर मंगलाना से मकराना की तरफ रहा था। नाका बस्ती के पास बाइक फिसलने से दोनों नीचे गिर कर घायल हो गए। त्रिलोक के गम्भीर चोटें आई। संजय उसे उपचार के लिए मंगलाना गांव में एक क्लीनिक पर लेकर गया। उसकी गम्भीर अवस्था को देख कर क्लीनिक संचालक ने उसे मकराना ले जाने की बात कही। इस पर संजय उसे बैठाकर मकराना की तरफ रवाना हो गया, लेकिन दिलढाणी रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही त्रिलोक ने दम तोड़ दिया। त्रिलोक की मौत की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। बाद में 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उसके शव को राजकीय चिकित्सालय मकराना पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा।