पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकराना में नवंबर में होगा शेख समाज का विवाह सम्मेलन

मकराना में नवंबर में होगा शेख समाज का विवाह सम्मेलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना |राजस्थान शेखसमाज का 15 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 नवम्बर को आयोजित होगा। यह निर्णय यहां मुस्लिम शेख समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में रविवार को लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गठित कमेटी के अध्यक्ष शेख मोहम्मद रमजान उर्फ कालू जी ने की। विवाह सम्मेलन में 50 जोड़ों का निकाह कराने का लक्ष्य लिया गया।
बैठक में दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने पर चर्चा हुई। बैठक का आगाज कुरआन की तिलावत से किया गया। बैठक में कमेटी के सचिव हाजी शेख मुनीर अहमद, अकलियत जमाअत के पूर्व सदर एडवोकेट अकबर अली, संरक्षक हाजी सदीक बचून, अब्दुल रहमान बोवास, नजीर अहमद सकुन, रमजान धनकोली, यासीन, इलियास किशनगढ़ सहित समाज के लोग मौजूद थे।