अध्यापकों की बैठक आयोजित हुई
मकराना| शहरके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या चार में रविवार को सन 2012 में नियुक्त अध्यापकों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें ओमप्रकाश राजपुरोहित को अध्यक्ष, दौलतराम गोदारा को सचिव मुकेश दोलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उपस्थित अध्यापकों ने वेतन नियमितिकरण स्थाईकरण पर चर्चा की। फरवरी माह तक वेतन नियमितिकरण नहीं करने पर शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया गया।