एक और महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
मकराना| शहरमें एक और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव सामने आया है। जिसका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार रेखा प|ी कैलाश माली कुछ समय से बीमार थी। जिसे 5 फरवरी को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने पर डॉ. संजीव की देखरेख में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मकराना शहरी क्षेत्र में अब तक तीन स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के मामले सामने चुके हैं। दूसरी ओर राजकीय चिकित्सालयों में रविवार शाम तक भी टेमी फ्लू टेबलेट्स की सप्लाई नहीं पहुंची।