- Hindi News
- मकराना पंचायति समिति में भाजपा के ओंकार सिंह किरड़ोलिया बने उप प्रधान
मकराना पंचायति समिति में भाजपा के ओंकार सिंह किरड़ोलिया बने उप प्रधान
मकराना| मकरानापंचायत समिति के उप प्रधान के लिए रविवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के ओंकार सिंह किरड़ोलिया उप प्रधान चुने गए हैं। उन्हें 25 में से 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला कंवर को 10 मत मिले। जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे तक छह जनों ने उप प्रधानी के लिए निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी के समक्ष नामांकन पेश किए थे। इनमें भाजपा से छितरमल, रामचंद्र ओंकार सिंह तथा कांग्रेस से निर्मला कंवर, प्रकाश भाकर एवं प्रेम सिंह ने दावेदारी की थी। नाम वापसी में भाजपा के छितरमल रामचंद्र तथा कांग्रेस के प्रकाश भाकर प्रेम सिंह ने अपने नामांकन वापस ले लिए। तीन बजे बाद हुए मतदान में सायं चार बजे तक 23 सदस्यों ने मतदान कर दिया था, जबकि दो सदस्य आशा शर्मा शशि दाधीच ने लगभग 4:30 बजे मतदान किया। इसके बाद मतगणना हुई इसमें ओंकार सिंह को 15 निर्मला कंवर को 10 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी से शपथ ग्रहण करने के बाद ओंकार सिंह जैसे ही बाहर आए उन्हें समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया एवं बाद में उनका विजयी जुलूस निकाला गया।
मकराना| उपप्रधान निर्वाचित होने के बाद जुलूस निकालते समर्थक