बाइक फिसलने से युवक घायल
मकराना| कल्याणपुरासे खरवालिया जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम को बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। उसे स्थानीय आस्था अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नरेन्द्र (18) जाट वर्ष बाइक पर कल्याणपुरा गांव से खरवालिया की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक भैंस बाइक के सामने गई जिससे बचने के फेर में बाइक फिसल गई। दुर्घटना में नरेन्द्र का एक पैर फ्रेक्चर हो गया चोटें आई। उसे आस्था अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉ. प्रमोद जैन ने उसके पैर का ऑपरेशन किया।