भजन संध्या आज
मकराना| आशापुरासेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मालियों की ढाणी में स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।समिति के प्रवक्ता दौलत सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से शुरू होगा। इसमें राजेन्द्र कुमार डीडवाना, मोहम्मद शरीफ मुण्डावा, ललित दाधीच एंड पार्टी कोलिया एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।