- Hindi News
- सहायता राशि जुटाने में युवाओं के साथ सभापति भी आगे आए
सहायता राशि जुटाने में युवाओं के साथ सभापति भी आगे आए
जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाने के लिए स्थानीय युवा जुटे हुए है। अब नगर के सभापति अब्दुल सलाम भाटी भी इस कार्य में युवाओं के साथ जुट गए है। इससे युवाओं का उत्साह ओर बढ़ गया है।
उल्लेखनीय है शहर की अल मदद विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार से कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रहण का कार्य शुरू किया था। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभापति भाटी भी उनके साथ बस स्टैंड से बाईपास तिराहा तक डोर टू डोर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गए बाढ पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी एवं माहेश्वरी महिला मंडल की अोर से भी बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ एकत्रित किए गए गर्म कपड़े राहत सामग्री को मकराना उपखंड अधिकारी सुरेश चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मकराना के कार्यालय के सामने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। राहत सामग्री रवाना करते समय मकराना थाना के उप निरीक्षक शांतिलाल, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शशि लढा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपालसिंह राजपुरोहित, माइनोरिटी वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मुमताज अली चौधरी, गयूर अहमद खत्री, अब्दुल हमीद भाटी उर्फ प्रिन्स, अल्लानूर रांदड़, इमामुदीन अब्बासी, शौकत अली, मजीद खत्री, समाजसेवी विक्रमसिंह धोलेराव सहित अनेक लोग मौजूद थे।