पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुरू

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुरू

मकराना| भारतस्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को मकराना पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ पर झंडारोहण ध्वज गान के साथ हुआ। संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि शिविर में मकराना ब्लॉक की सभी उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के रोवर, स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर में केम्पक्राफ्ट, मेपिंग, पायनियरिंग, सिग्नलिंग एस्टीमेटिंग विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्काउट गाइड संघ के संरक्षक विजय प्रकाश पारीक, सर्वेश्वर पारीक, अब्दुल वहीद खिलजी, भुगानाराम, गुलाब अडाणियां सहित अनेक मौजूद थे।

भजनसंध्या के विजेताओं को पुरस्कार

लाडनूं| दाधीचभवन में अक्षय भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित अक्षय भजन संध्या के परिणामों की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुकुल सैन, द्वितीय रोहित भोजक एवं तृतीय स्थान पर बनवारी दाधीच रहे। विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र शर्मा, जसवंतगढ़ के गिरधारी दायमा, लेडी के भागीरथ एवं सुजानगढ़ के जितेंद्र शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।

सोलंकीप्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

मकराना| जिलामहिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता सोलंकी को सैनी सेवा समाज राजस्थान की महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का सैनी ने प्रदान की है।