पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध अवस्था में घूमते 3 युवक गिरफ्तार

संदिग्ध अवस्था में घूमते 3 युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदिग्ध अवस्था में घूमते 3 युवक गिरफ्तार

शेरानी आबाद/मकराना| खुनखुनामकराना पुलिस ने मंगलवार को तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। खुनखुना थाने के हैडकांस्टेबल पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि बोरावड़ निवासी मोहम्मद युसुफ खां , सदीक अहमद डाब गांव बस स्टैण्ड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए घूम रहे। शक होने पर ग्रामीणों ने खुनखुना थाने में सूचना दी। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। इसी प्रकार मकराना थाने के हैड कांस्टेबल हीरा लाल ने देशवालियों की ढाणी निवासी भंवर शाह को मकराना ट्रक यूनियन क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाते गिरफ्तार किया। बाद में उसे एसडीएम के समक्ष पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।