पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से दो लोगों की मौत, तीन झुलसे

करंट से दो लोगों की मौत, तीन झुलसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेण/रिड़/ मकराना/ गोटन| जिलेमें सोमवार को चार क्षेत्रों में बिजली लाइनों की वजह से अलग अलग हादसों में दो की मौत हो गई जबकि एक डिस्कॉम कर्मी सहित तीन जने झुलस गए। इनमें मकराना के डिस्कॉम कर्मी की हालत गंभीर बनी है। जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार ईग्यासनी निवासी सोहनलाल छरंग (20) पुत्र प्रेमाराम, हेमसिंह (35) पुत्र घासी सिंह रावणा राजपूत भंवरलाल(46) पुत्र घीसाराम छरंग तीनों रेण से तीन किमी दूर स्थित ईग्यासनी बस स्टैंड पर प्याऊ का निर्माण कर रहे थे। सोहन लाल एक लोहे का पाइप लेकर आया। जैसे उसने पाइप को खड़ा किया तो पाइप उपर से निकल रहे बिजली तार के छू गया। अडाण पर बैठे हेम सिंह भंवर लाल तो बच गए। करंट पाइप से होता हुए नीचे खड़े सोहन लाल के अंदर से प्रवाहित हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को रेण के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सोहन लाल के परिजन पुलिस भी चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय प्रभारी डॉ मोहम्मद अफजल ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रिड़ में यह हुआ हादसा

रिड़। ग्राम बसेड़ा के एक खेत में चारा काट रहे एक युवक पर मंगलवार को 11 केवी बिजली लाईन का तार टूट कर गिरने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। पुष्कर चिकित्सालय ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पीलवा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चारणावास निवासी जगदीश (32) पुत्र श्योकरण जाट खेत में चारा काट रहा था। इस दौरान लाईन का तार टूटकर गिर गया। इस संबंध में उसके चचेरे भाई चारणावास निवासी खीयाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मकरानामें करंट से विद्युत कर्मी झुलसा

मकरानाडिस्कॉम का एक विद्युत कर्मी मंगलवार को विद्युत लाइनों को दुरूस्त करते समय झुलस गया। उसे घायल अवस्था में चिकित्सालय मकराना में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे विद्युत लाइनों को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा था। विद्युत कर्मियों ने कार्य शुरू करने से पूर्व उस लाईन की विद्युत सप्लाई बंद करवा दी थी। पास से ही 11 केवी की लाईन भी गुजर रही